अमरनाथ यात्रा के बाद तय होगी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम इस साल अमरनाथ यात्रा के बाद तय करने का फैसला किया है। आयोग ने मंगलवार को एक संक्षिप्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में हर साल जुलाई से मध्य अगस्त तक अमरनाथ यात्रा होती है। इस वर्ष यात्रा का समय एक जुलाई से 15 अगस्त तक निर्धारित है। बयान के अनुसार कि चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत सर्वानुमति से फैसला किया है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में कराया जायेगा। आयोग ने कहा कि राज्य में सुरक्षा इंतजामों एवं अन्य हालात पर आयोग द्वारा नियमित नजर रखते हुये इस बारे में सभी पक्षों से हरसंभव जानकारी ली जा रही है। 

आयोग ने कहा कि राज्य में अमरनाथ यात्रा के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से जुलाई 2018 में भाजपा के समर्थन वापसी की घोषणा के बाद राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था। नयी सरकार के गठन की संभावनायें समाप्त होने के बाद राज्यपाल की सिफारिश पर दिसंबर 2018 में जम्मू कश्मीर विधानसभा को भंग कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब