कमलनाथ की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाए चुनाव आयोग, भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत

By दिनेश शुक्ल | Oct 18, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की शिकायत की और उनकी राजनीतिक गतिविधियों व कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की। चुनाव आयोग से शिकायत में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डबरा में आयोजित जनसभा में सार्वजनिक मंच पर अपने भाषण के दौरान पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी को आइटम शब्द से संबोधित किया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है अपितु दंडनीय अपराध की श्रेणी का कृत्य है। आज पूरा देश और प्रदेश नवरात्रि में मां की आराधना कर रहा है तो वहीं कांग्रेस ने नेता कमलनाथ ने इमरती देवी को ‘आइटम’ बोलकर समस्त नारी जाति का अपमान किया है। यह पूरे प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों का अपमान है। 

 

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात