बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 470 पर्यवेक्षक तैनात करेगा निर्वाचन आयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

निर्वाचन आयोग बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और सात विधानसभा उपचुनावों के लिए 470 अधिकारियों को अपने पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात करेगा। आयोग ने रविवार को एक बयान में कहा कि 470 पर्यवेक्षकों में से 320 आईएएस अधिकारी, 60 आईपीएस और 90 अन्य सेवाओं से हैं।

चुनाव के दौरान सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को निगरानी के लिए तैनात किया जाता है। इन पर्यवेक्षकों की एक ‘ब्रीफिंग’ तीन अक्टूबर को यहां निर्धारित है, जो आयोग द्वारा बिहार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बिहार के दौरे से एक दिन पहले है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

PMGKAY: देश में 13.2 फीसदी अपात्र परिवार ले रहे मुफ्त राशन, सरकारी सर्वेक्षण में खुलासा

भारत-नेपाल की घटती दूरियाँ और बढ़ता व्यापार

आखिर बिहार के चिराग पासवान यूपी की राजनीति में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? उनकी सियासी रणनीति समझिए

देशभर में Household Income Survey मार्च तक पूरा होगा, Saurabh Garg ने दी जानकारी