उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीख आगे बढ़ाए निर्वाचन आयोगः अपर्णा यादव

By देवेंद्र प्रताप सिंह | Jun 01, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बताया कि सरकार ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए। राज्य सरकार को जो ठीक लगा वह उन्होंने किया। अपर्णा यादव ने कहा कि इस पूरे मामले पर अगर विपक्ष दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना बंद करें तो ज्यादा ठीक होगा क्योंकि ऐसी महामारी में हमें एक दूसरे के साथ रहना चाहिए ना कि एक दूसरे को गलत बताना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह की ढीली पड़ती राजनीति के पीछे का कारण कौन? BJP में शामिल हुआ परिवार का एक और सदस्य

जब प्रभासाक्षी ने यादव परिवार के बीच चल रही कलह के बारे में पूछा तो अपर्णा यादव ने बात को टालते हुए कहा कि कलह तो लगभग हर परिवार में होती है और रही होली समारोह की बात तो उस वक्त कोरोना चल रहा था जिसकी वजह से एक दूसरे से मिल नहीं पाए, हम सब हमेशा से एक साथ ही हैं और रहेंगे। समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस या बसपा से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए या फिर अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए, इस सवाल पर अपर्णा यादव ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि किस पार्टी से गठबंधन करना है और किस पार्टी से गठबंधन नहीं करना है यह सारे फैसले नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव लेते हैं उनका जो भी फैसला होगा पार्टी के सभी सदस्य मानेंगे। आखरी में अपर्णा यादव ने कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर और वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि जितना हो सके संभल कर रहे और वैक्सीन जरूर लगवाएं।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति