चुनाव आयोग का फैसला बुराई पर अच्छाई की जीत , मैडल और टोपी को बाजार से नही शौर्य से प्राप्त किया जाता है: विनोद

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

शिमला ।  भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस द्वारा जो चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसमे उन्होंने कहा था कि चुनाव प्रचार में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान सेवा मैडल व वर्दी का प्रयोग नहीं करे सकते।  इस शिकायक को चुनाव आयोग द्वारा खारिज कर दी गयी है, यह फैसला दिखता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की प्रत्याशी ने कुल्लू में लिया देवी-देवताओं का आर्शीवाद, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

 

उन्होंने कहा कि एक सेना का जवान मैडल और टोपी को अपने शौर्य से कमाता है ना कि बाजार से खरीदता है। सभी सैनिकों के शौर्य को भाजपा का सलाम। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सेवा का फोबिया सता रहा है , हर जगह कांग्रेस के नेताओ को केवल सैनिक ही दिखाई दे रहे है। कांग्रेस पार्टी लगातार सैनिकों का अपमान कर रही है यह भाजपा बिल्कुल सहन नहीं करेगी। 

इसे भी पढ़ें: सामान्य पर्यवेक्षक ने जुब्बल कोटखाई में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर निर्वाचन प्रक्रिया की गतिविधियों का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए

एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी सेना से माफी मांग रहे है और दूसरी ओर चुनाव आयोग में ब्रिगेडियर खुशाल की शिकायत कर रहे है, यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखाता है। 

अब यह स्पष्ट हो गया है कि सैनिक उम्मीदवार अपने मैडल और सेना की वर्दी का प्रयोग कर सकते है।  कांग्रेस पार्टी ने इन उपचुनावों में पहले ही जीत स्वीकार कर चुकी है और हर के डर से वह चुनाव आयोग में छोटी छोटी बेबुनियाद शिकायतें के रहे है जो चौबीस घंटे के अंदर ही खारिज हो रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: सी. पालरासु ने जाखू मंदिर में आयोजित परम्परागत दशहरा उत्सव में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया

 

उन्होंने कहा कि अगर किसी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए लड़ाई लड़ी तो वह भाजपा है, कांग्रेस मुद्दों की बात करती है तो हम उन्हें बतादें की जनता जानती है कि काम किसने किया है मुद्दे अनगिनत है कांग्रेस केवल जवाब देती रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ आज़ाद उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा नेताओं की कुछ पुरानी वेदियो इस्तमाल कर रहे है, भाजपा इज सब वेदियो को जड़ से खारिज करती है और आने वाले समय में इन जरिकर्ताओ पर कड़ा संज्ञान लेगी।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान