निर्वाचन विभाग ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 से संबंधित मानदंडों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने पर बल

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 14, 2021

शिमला।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने आज यहां बताया कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों के साथ वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: यह चुनाव भाजपा और कॉंग्रेस के मध्य है जिसमें कॉंग्रेस काफी पीछे है--भारद्वाज ने कहा

बैठक में उप-निर्वाचन के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 से संबंधित मानदंडों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी करने, अवहेलना के मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई करने तथा जनसभाओं व वर्चुअल सभाओं के दौरान कोविड नियमों जैसे मास्क पहनना, उचित दूरी तथा सैनिटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित बनाने के लिए कड़े कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना में भी नहीं रुकने दिया विकास, किए 4000 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास: जयराम ठाकुर

बैठक में चुनाव डयूटी का निर्वहन कर रहे पुलिस कर्मियों से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने की भी अपील की गई। ईवीएम मशीनों सहित अन्य चुनाव सामग्री की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में सीएपीएफ की नियुक्ति करने, अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगाने तथा इस तरह के मामलों पर विशेष नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें: जयराम, बोले-कांग्रेस के लोग बार-बार मंडी का जिक्र कर रहे हैं। मगर उन्हें मैं बताना चाहता हूं मंडी का मतलब किन्नौर से भरमौर तक

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अशोक तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) दलजीत ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम) अतुल फुलझेले, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) साक्षी वर्मा, तीनों रेंज के पुलिस महानिरीक्षक व उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज,  पुलिस अधीक्षक (कानून-व्यवस्था) भगत ठाकुर तथा उप निर्वाचन वाले सभी 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और एसएचओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख