मतदाता सूची में दोहरे नामों पर कार्रवाई करेगा निर्वाचन विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2018

जयपुर। राजस्थान के नये मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि विभाग मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन बनाने के लिए कृत संकल्पित है। उनका कहना है कि दोहरे नामों को भौतिक सत्यापन के बाद हटाया जाएगा। कुमार का यह बयान मीडिया के एक वर्ग में उन शिकायतों के बाद आया है जिनके अनुसार किशनपोल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में कई जगह हैं।

मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिए ही मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को कर दिया गया और अब दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं जिसकी अंतिम तिथि सात सितम्बर है। उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार ने कल ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद का कार्यभार संभाला। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित