यूपी में जोरों पर चुनावी तैरारी, केशव मौर्य बोले- 'अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी'

By अंकित सिंह | Nov 30, 2021

यूपी में लगातार चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान कर दिया है। एक निजी समाचार चैनल (जी न्यूज) के साथ बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी है। केशव मौर्य वाराणसी में हुए विकास कार्यों को लेकर बातचीत कर रहे थे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तारीफ करते हुए मौर्य ने कहा कि यह काफी भय बना है। 

इसे भी पढ़ें: अभी तक देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला नहीं मिला: मांडविया

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी पहुंचने वाले हैं। इसी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य जानकारी दे रहे थे। मौर्य ने कहा कि 13 दिसंबर को 11 अर्चकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन अर्चन करेंगे। प्रधानमंत्री 2 दिनों तक अपने संसदीय क्षेत्र काशी में रहेंगे। इसके साथ ही वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के वक्त चारों पीठ के पीठाधीश्वर और धर्माचार्य मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh में बादल फटने से जलप्रलय! Flash Flood में 5 लोग लापता, 50 घर हुए तबाह

यदि आपके खिलाफ को फेक केस या F.I.R. करे तो जानिए कि आप उससे से कैसे बचें? आखिर 2026 में क्या कहता है कानून और आपके क्या क्या हैं अधिकार?

कोलकाता हादसे में 3 लोगों की मौत, 15 अभी भी मलबे में दबे, CM शुभेंदु ने बचाव अभियान का जायजा लिया

मोदी को ईरान जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए? इस सवाल का जवाब आपको यहाँ मिल जायेगा