एक राज्य के चुनाव परिणाम को दूसरे चुनावों का जनमत संग्रह नहीं कहा जा सकता : Naqvi

By Prabhasakshi News Desk | Oct 06, 2024

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एक राज्य के चुनाव परिणाम को दूसरे चुनावों का जनमत संग्रह नहीं कहा जा सकता। पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लेने यहां पहुंचे नकवी ने कहा, भाजपा ने लगातार तीन लोकसभा और कई विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारे लिए हर चुनाव का नतीजा कुछ सीख देने वाला होता है जिसके साथ हम सफलता पाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं। 

दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है, हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना भी जताई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में हर दो-तीन महीने पर कोई न कोई चुनाव होते रहते हैं, इसलिए एक देश, एक चुनाव एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जो लोकतंत्र को सशक्त करेगा।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 7 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

China ने पनडुब्बी से दागी अदृश्य मिसाइल! प्रशांत महासागर बना युद्ध का अखाड़ा, अमेरिका ने दी खुली चेतावनी!

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया