चुनाव नतीजे दिखाते हैं कि ज्यादातर लोग जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के पक्ष में नहीं : उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे साबित करते हैं कि जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर लोग पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले के पक्ष में नहीं हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस का राजनीतिक एजेंडा या विचारधारा चुनाव दर चुनाव नहीं बदलती है। हम अपने राजनीतिक एजेंडे के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हम यह मानते हैं कि विलय के समय जम्मू-कश्मीर से जो वादा किया गया था, वह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?