चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार से मुलाकात की, राजनीतिक अटकलें शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

मुंबई। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत करीब तीन घंटे चली, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गयी हैं। राकांपा सूत्रों ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के अलावा पवार ने किशोर के लिए भोज का भी आयोजन किया। बैठक दिन में करीब दो बजे बजे तक चली लेकिन न तो किशोर और न ही पवार ने ‘सिल्वर ओक’ (राकांपा प्रमुख के आवास) के बाहर मौजूद पत्रकारों को कुछ बताया।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया का आरोप, केंद्र राज्य सरकारों की सहायता करने के बजाय उन्हें ‘अपशब्द’ कह रहा

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कई नेता किशोर के संपर्क में हैं जबकि राकांपा के छगन भुजबल ने कहा कि उन्हें बैठक के एजेंडा को लेकर कोई जानकारी नहीं है। भुजबल ने कहा कि किशोर एक सफल राजनीतिक रणनीतिकार हैं। उन्हें भरोसा है कि पवार किशोर के सुझावों पर गौर करेंगे। किशोर ने 2019 में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी, जिसके बाद ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर