By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024
बेंगलुरु। कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव होगा जबकि मतगणना छह जून को होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ये सीट वर्तमान विधान परिषद सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई हैं। ये सीटें तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित हैं।
बयान के अनुसार अधिसूचना नौ मई को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मई जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 मई है। बयान में कहा गया है कि मतदान तीन जून को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा तथा मतगणना छह जून को होगी।