By अभिनय आकाश | Sep 14, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के तहत रैली को संबोधित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के डोडा पहुंचे। मोदी ने डोडा में चुनावी रैली में कहा कि तिगुनी मेहनत करेंगे, जम्मू-कश्मीर को साथ मिलकर समृद्ध बनाएंगे, यह मोदी की गारंटी है। राजनीतिक वंशों ने अपने बच्चों को आगे बढ़ाया, नए नेतृत्व को उभरने नहीं दिया। साल 2014 में केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद हमने जम्मू-कश्मीर में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। नए नेतृत्व और कांग्रेस, पीडीपी तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के वंशवाद के बीच लड़ाई है; इन वंशों ने जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे।लेकिन संविधान को जेब में लेकर घूमने वालों ने 75 सालों तक आप में से कुछ लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया था।कांग्रेस की सोच और नीयत क्या है, ये उनके अध्यक्ष की बातों से भी साफ हो जाता है। वो यहां आकर कहते हैं कि 'अगर हमें 20 सीटें ज्यादा आती, तो मोदी सहित भाजपा के सभी नेता जेल में होते'। क्या यही एक एजेंडा है इनका? जम्मू कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव... तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है। एक खानदान... कांग्रेस का है... एक खानदान... नेशनल कॉन्फ्रेंस का है... एक खानदान... पीडीपी का है... जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है... वो किसी पाप से कम नहीं है।
डोडा में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांसें ले रहा है। जम्मू-कश्मीर के बच्चों को आगे बढ़ाना चाहते हैं,भाजपा ने इसके लिए प्रेमनाथ डोगरा योजना की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के बच्चों को आगे बढ़ाना चाहते हैं,भाजपा ने इसके लिए प्रेमनाथ डोगरा योजना की घोषणा की है। भाजपा जम्मू-कश्मीर को विकसित और आतंक मुक्त बनाना चाहती है। भाजपा का संकल्प और आपका साथ ही शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएगा। इसलिए आपको 18 सिंतबर को भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत बसे जीताकर विधानसभा भेजना है।