8 फरवरी को होंगे दिल्ली में चुनाव, 11 फरवरी को होगा नई सरकार का फैसला

By अंकित सिंह | Jan 06, 2020

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। दिल्ली विधानसभा एक चरण में होगा। 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। आज से ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गया। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

दिल्ली के लिए सोमवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), दिल्ली, रणबीर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से यह स्पष्ट है कि दिल्ली में कुल 1,46,92,136 मतदाता हैं, जिनमें 80.55 लाख पुरुष और 66.35 लाख महिलाएं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली में मतदाता के तौर पर खुद को पंजीकृत कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह चुनाव 13,750 मतदान केंद्रों पर होगा।

प्रमुख खबरें

एआई युग में कम लागत का फॉर्मूला फेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार की उद्योग जगत को दोटूक, सिर्फ सरकारी नीतियों से नहीं बनेंगे ग्लोबल लीडर

Punjab Congress: राय अलग, लेकिन हम एकजुट हैं; Channi-Randhawa ने दिया एकता का संदेश

Bundelkhand से CM Yogi का SP पर बड़ा वार: कब्रिस्तान जिन्हें प्यारा, उन्हें Ram Mandir अच्छा नहीं लगता

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- सपा-कांग्रेस सनातन का अपमान करते हैं, BJP विरासत बचा रही है