बांग्लादेश में चुनाव दिसंबर में होंगे, राजनीतिक दल तैयारी करें : सूचना सलाहकार महफूज आलम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2025

बांग्लादेश के सूचना सलाहकार महफूज आलम ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर दिसंबर में होंगे और उन्होंने सभी दलों से इसकी तैयारी करने का आग्रह किया।

‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, महफूज ने कहा कि राजनीतिक दल अगर जिम्मेदारी से काम करें, तोड़फोड़ रोकें और राज्य के अंग उचित सहयोग करें, तो चुनाव सही समय पर होंगे।

यूनुस ने हाल ही में कहा था कि यदि राजनीतिक दल कम सुधारों पर सहमत होते हैं, तो सरकार दिसंबर में चुनाव कराएगी। उन्होंने कहा था कि यदि राजनीतिक दल ‘‘ वृहद सुधार’’ चाहते हैं, तो चुनाव कुछ महीनों के लिए स्थगित किए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना