काल बनकर कानपुर की सड़क पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, 6 लोगों को सुलाया मौत की नींद, 9 की हालत गंभीर

By रेनू तिवारी | Jan 31, 2022

रविवार की रात को कानपुर में टाट मिल चौराहे के पास एक इलेक्ट्रिक बस ने अचानक से अपना नियंत्रण खो जिसके बाद वह चौराहे पर मौजूद कई लोग बस की चपेट में आ गये। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना वाली जगह पर 15 लोगों का एक समूह मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, तीन पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। बाकी की शिनाख्त के प्रयास चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: उन्हें इटली में केवल अपनी नानी की परवाह है: आदित्यनाथ का राहुल, प्रियंका पर निशाना 

कानपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि टाट मिल के पास पहुंचने पर बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और बस कारों, मोटरसाइकिलों और पैदल चलने वालों को टक्कर मारती चली गई।

इसे भी पढ़ें: गोडसे की विचारधारा हावी हो रही है, ‘नफरत का ज़हर’ फैल रहा है: महात्मा गांधी के पड़पोते

उन्होंने कहा कि नौ लोगों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीसीपी ने कहा, "मामले में जांच शुरू कर दी गई है।"  इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। वाड्रा ने हिंदी में पोस्ट किए गए एक ट्वीट में कहा, "कानपुर में एक सड़क दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं भगवान से दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश