Auto Expo 2023 में दिख रहा electric vehicles का जलवा, इन कंपनियों ने उतारी हैं दमदार कारें

By अंकित सिंह | Jan 13, 2023

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो चल रहा है। ऑटो एक्सपो में देखा जाए तो इलेक्ट्रिक वाहन के जबरदस्त प्रदर्शनी देखने को मिल रही है। ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, किया, टाटा मोटर्स और एमजी मोटर ने अपनी कई गाड़ियों से पर्दा हटाया है। कोरोना महामारी की वजह से इस ऑटो एक्सपो का आयोजन 3 साल के बाद हो रहा है। लेकिन इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कारों की धूम देखने को मिल रही है। हालांकि, यह बात भी सच है कि इस बार महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निशान जैसे प्रमुख वाहन कंपनियां भाग नहीं ले रही है। साथ ही साथ मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसे लग्जरी वाहन कंपनियों ने भी इस प्रदर्शनी से दूरी बना रखी है। 

इसे भी पढ़ें: Bikes Under 2 lakhs: 2 लाख रुपये से कम की ये हैं आरामदायक मोटरसाइकिलें, दूर के सफर में भी नहीं होगी थकान

दूसरी ओर टाटा ने भी इस बार कार के बाजार में जबरदस्त दम दिखाने की कोशिश की है। हैरियर की इलेक्ट्रॉनिक कार को भी इस बार यहां उतारा गया है। इसके अलावा टाटा ने इस प्रदर्शनी में अपनी टियागो ईवी रखी है। इसके अलावा एमजी मोटर्स की ओर से भी कई इलेक्ट्रॉनिक कारों को भी पेश किया गया है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने ग्रेटर नोएडा में चल रही वाहन प्रदर्शनी-2023 में बुधवार को सात आधुनिक वाहन समाधान पेश किए। कंपनी ने कहा कि पेश किए गए उत्पादों में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन, ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन, हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन वाहन, एलएनजी, अंतरनगरीय सीएनजी बस और एक लघु यात्री वाहन हैं। 

प्रमुख खबरें

Kota में CM Bhajanlal Sharma ने किया Roadshow, तीसरे इंजन की सरकार बनाने का किया आह्वान

Noida पुलिस ने Gautam Buddha University के छात्र को भेजा 5 लाख का शांति बांड नोटिस, बाद में किया रद्द

Siddhartha Vihar Trust मामले में Karnataka High Court ने निचली अदालत के आदेश पर जताई आपत्ति

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं