सोनभद्र में दलित युवक को पीटने व चप्पल चटवाने के आरोप में विद्युत कर्मी गिरफ्तार:पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मी को दलित युवक के साथ मारपीट करने तथा उससे अपनी चप्पल चटवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। युवक राजेंद्र ने आठ जुलाई को पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई और उसने बताया कि वह अनुसूचित जाति (एससी) से नाता रखता है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ गत छह जुलाई को वह अपने मामा के यहां गया हुआ था, जिनके यहां बिजली नहीं आ रही थी। वह समस्या का पता लगाने की कोशिश कर रहा था, तभी शाहगंज पावर हाउस पर तैनात संविदा कर्मचारी तेजबली सिंह पटेल ने उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए।

डीजीपी ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।’’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्‍यसभा के सदस्‍य संजय सिंह ने भी यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया और लिखा, ‘‘यह उत्तर प्रदेश का सोनभद्र है। एक दलित युवक को एक हैवान चप्पल चटवा रहा है। तुम्हारे राज में तो दलितों को इंसान ही नहीं माना जाता तुम समान नागरिक क़ानून की बात कैसे करते हो भाजपाइयों।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...