बिजली (संशोधन) विधेयक के प्रावधान देशहित में नहीं, राज्यों के साथ भी नहीं की गई चर्चा: संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि केंद्र का बिजली (संशोधन) विधेयक देशहित में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इस विधेयक पर राज्यों के साथ चर्चा नहीं की गई। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस विधेयक को रोकने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले व्यापक और पारदर्शी तरीके से विचार-विमर्श होना चाहिए। बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के तहत बिजली उपभोक्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की तरह अपनी पसंद के सेवाप्रदाता को चुनने का विकल्प मिलेगा। लोकसभा के 12 जुलाई, 2021 को जारी बुलेटिन के अनुसार, सरकार ने संसद के मौजूदा सत्र में 17 नए विधेयक पेश करने के लिए सूचीबद्ध किए हैं। इनमें बिजली (संशोधन) विधेयक भी है। 

प्रमुख खबरें

Bihar Police SI Exam रद्द करने की मांग को लेकर Patna में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

West Bengal Bypolls: BJP ने Nandigram से हसिरानी रथ और रेजीनगर से सखाराव सरकार को उतारा

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ से बाहर; पूरी जानकारी यहाँ देखें

जब Sanjay Dutt की वजह से 90s में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ठप्प हो गई थी! 1993 टाडा केस का वो सच जिसने बॉलीवुड को हिला दिया