दिल्ली में 10 फीसदी तक महंगी हुई बिजली, आतिशी ने केंद्र को बताया वजह, बीजेपी ने किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

दिल्ली में 200 यूनिट से अधिक मासिक उपयोग वाले बिजली उपभोक्ताओं को बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अधिक भुगतान करना होगा। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्र के कारण शहर में बिजली महंगी हो रही है। केजरीवाल सरकार में बिजली मंत्री आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि बढ़ोतरी का असर उन उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा जिनकी बिजली खपत 200 यूनिट या उससे कम है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलती है, उनके बिजली बिलों में पीपीएसी सरचार्ज में 8 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court बाइक-टैक्सी संचालकों के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

हालाँकि, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हरीश खुराना ने इस बढ़ोतरी के लिए डिस्कॉम और आप सरकार के बीच सांठगांठ को जिम्मेदार ठहराया है। खुराना ने दावा किया कि आप बेशर्मी से दावा कर रही है कि पीपीएसी हर साल गर्मियों में बढ़ती है और सर्दियों में घट जाती है। वास्तविकता यह है कि पीपीएसी पिछले साल 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत कर दी गई थी और इसे फिर से बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट की मासिक खपत पर मुफ्त बिजली मिलती है। 201-400 यूनिट तक खपत करने वालों को 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते