वेनेजुएला में बिजली संकट, देश का बड़ा हिस्सा अंधकार में डूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

काराकस। संकटग्रस्त वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत देश के बड़े हिस्से में मंगलवार रात विद्युत आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया, जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली संकट इस देश के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी समस्या बन गया है।

राजधानी के अधिकांश भागों के साथ वेनेजुएला के 23 राज्यों में से कम से कम 20 राज्यों के ज्यादातर हिस्सों मे बिजली गुल हो गई, जिससे उन जगहों पर आम दिनचर्या व कामकाज प्रभावित हुये। सरकार या सरकारी बिजली कंपनी कॉर्पोइलेक ने बिजली ठप होने के कारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। देश के अंतरिम राष्ट्रपति होने का दावा करने वाले विपक्षी नेता जुआन गुइदो ने इससे पहले बुधवार को सरकारी तंत्र की विफलता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला के सांसदों ने विपक्ष के नेता को मिली छूट वापस ली

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह