जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जितना जरूरी है, अर्थव्यवस्था के लिए बिजली उत्पादन : सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

हाफलोंग (असम)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बिजली उत्पादन और वितरण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था के लिए उसी तरह जरूरी है, जिस तरह जीवन बचाने के लिए रक्तदान आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: संप्रग शासनकाल ने अर्थव्यवस्था को 10 वर्ष पीछे धकेला: सीतारमण

वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार अपनी गारंटी देकर विदेशों से और धन जुटाएगी। केंद्रीय मंत्री ने हाफलोंग तिनाली को लोअर हाफलोंग से जोड़ने वाली 90 किलोमीटर लंबी सड़क के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस जलविद्युत परियोजना के जरिए वर्ष 2025 तक बिजली क्षमता में 469 गीगावाट उत्पादन का इजाफा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्पन्न सस्ती और स्वच्छ बिजली से राज्य में जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल