ढह गए सैकड़ों घर, बड़े इलाके में बिजली काट दी गई, अमित शाह ने अचानक ममता दीदी को क्यों लगाया फोन?

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2024

ताश के पत्तों की तरह सैकड़ों घर ढह गए हैं। आसपास बहुत सारे उखड़े हुए पेड़ हैं। चारों तरफ साफ तबाही की तस्वीरें नजर आ रही हैं। बिजली के खंभे उखड़ गए और बड़े इलाके में बिजली काट दी गई। तूफ़ान के प्रकोप के निशान हर जगह कमोबेश नजर आ रहे हैं। चक्रवात ने जलपाईगुड़ी को तबाह कर दिया है। 5 लोगों की मौत हो गई. सैकड़ों घायल हो गए। रविवार दोपहर 3:30 बजे तक आसमान काला हो गया और आंधी शुरू हो गई। चार मिनट के तूफान से जलपाईगुड़ी जिले का एक बड़ा इलाका तबाह हो गया। मैनागुड़ी का वार्निश गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल मौके पर पहुंचे। रविवार रात खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिंता जाहिर की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर बंगाल में तूफान से हुए नुकसान की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike | सोनम वांगचुक की हालत स्थिर पर कमजोरी अत्यधिक, सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात, पत्नी ने जताई बड़ी चिंता

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर

Canada के धुएं से अमेरिका में फैला प्रदूषण, भड़के Donald Trump ने दी नए टैरिफ की धमकी, कहा- यह जानबूझकर की गई लापरवाही

Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व