Tripura के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति प्रणाली को लागू किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

अगरतला। त्रिपुरा के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की उपस्थिति रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस प्रणाली को अपनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा के विशेष अधिकारी (ओएसडी) अभिजीत समाजपति ने कहा, राज्य सरकार पहले ही नागरिक सचिवालय सहित कुछ कार्यालयों में ई-उपस्थिति प्रणाली शुरू कर चुकी है। अब इसे स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। 

 

इसे भी पढ़ें: पलायन, अराजकता, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है झारखंड : Nirmala Sitharaman


समाजपति ने कहा कि शिक्षकों के ई-उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के छह महीने बाद इसे छात्रों के लिए भी अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-उपस्थिति प्रणाली का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समाजपति ने कहा, एक बार जब यह शिक्षकों और छात्रों के लिए सफलतापूर्वक लागू हो जाएगा, तो हम जियो-टैगिंग को भी इससे जोड़ देंगे... पूरी प्रणाली डिजिटल हो जाएगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा के 2,640 सरकारी स्कूलों में कुल 25,064 शिक्षक 4,76,609 छात्रों को पढ़ाते हैं।

प्रमुख खबरें

Swati Maliwal Row: दिल्ली पुलिस का दावा, CCTV कैमरों की फुटेज का एक हिस्सा खाली, AAP ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

मुंबई के फ्लैट में बुजुर्ग फंदे से लटका मिला, पत्नी भी मृत पायी गयी

Sumitranandan Pant Birth Anniversary: प्रकृति के सुकुमार कवि कहे जाते थे सुमित्रानंदन पंत, महज 7 साल की उम्र से लिखने लगे थे कविताएं

30 हजार का कत्ल-ए-आम, अमेरिका लगा चुका है प्रतिबंध, कौन थे ईरान के कट्टरपंथी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी