केरल के पलक्कड में हाथी ने युवक को कुचला, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2025

केरल के पलक्कड जिले के मुंदूर में रविवार रात जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के कयारामकोडु निवासी एलन (25) को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि हाथी के इस हमले में एलन की मां को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें पालक्कड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला रात करीब आठ बजे हुआ, जब मां और बेटा घर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एलन को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि एलन के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर