Palmistry Career Line: हाथ में पर्वतों के उभार से इस क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, ऐसे देखें अपने हाथ की रेखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023

हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को अहमियत दी गई है। हाथों की रेआओं के माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले जीवन यानि की भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने करियर को लेकर परेशान रहते हैं। अक्सर आपको यह सवाल परेशान करता है कि आप किस क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगें। किस क्षेत्र में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हाथों में मौजूद विभिन्न पर्वत और निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

गुरु पर्वत 

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ में स्थिति गुरु पर्वत का हमारे करियर में अहम रोल होता है। जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत उठा हुआ होता है। ऐसे लोग सरकारी नौकरी और  मेडिकल, शिक्षा, मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत का स्थान होता है।

इसे भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: घर में इस स्थान पर लगाएं तुलसी का पौधा, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेंगी धन की वर्षा

शनि पर्वत

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत उठा होता है। उन लोगों को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे मौजूद होता है। हालांकि ऐसे लोग अगर कॉन्ट्रैक्ट संबंधिक कार्य करते हैं तो इस क्षेत्र में उन्हें सफलता हासिल होती है।

सूर्य पर्वत

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन व्यक्तियों के हाथ में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है। वह व्यक्ति मेडिकल के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे स्थित होता है।

बुध पर्वत 

आपने देखा होगा कि कुछ लोग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। दरअसल, हथेली में मौजूद बुध पर्वत व्यक्ति को व्यापार में सफलता दिलवाता है। बता दें कि बुध पर्वत कनिष्ठा उंगली के नीचे स्थित होता है। उभरा हुआ बुध पर्वत न सिर्फ व्यापार बल्कि बैंकिंग के क्षेत्र में भी लोगों को कामयाबी दिलवाता है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया