पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे एल्गर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

जोहानिसबर्ग। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से वांडरर्स में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यह घोषणा की। नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस को न्यूलैंड्स में दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम की नौ विकेट से जीत के दौरान धीमी ओवर गति के लिये एक मैच के लिये निलंबित किया गया है और 31 वर्षीय एल्गर उनकी जगह कमान संभालेंगे। डु प्लेसिस की अगुवाई में पिछले 12 महीनों में दूसरी बार टीम की ओवर गति कम पायी गयी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम के पास ODI रैंकिंग में इंग्लैंड के करीब पहुंचने का मौका

एल्गर दूसरी बार टीम की अगुवाई करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में कमान संभाली थी जब डुप्लेसिस अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट गये थे। दक्षिण अफ्रीका ने एल्गर के सलामी जोड़ीदार एडेन मार्कराम के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पीटर मलान को स्टैंडबाई के रूप में टीम में शामिल किया है। मार्कराम को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। 

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे