एल्गार परिषद मामले में DU के प्रोफेसर हनी बाबू को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को एल्गार परिषद मामले में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू मुसलीयरवेटिल थारायिल (54) को 28 जुलाई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में उनकी संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत के न्यायाधीश डी ई कोथलिकर ने उन्हें शुक्रवार को एनआईए रिमांड समाप्त होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई