Elon Musk और Sundar Pichai ने Chandigarh के कंटेंट क्रिएटर के पोस्ट पर दिया जवाब, ऐसी आई प्रतिक्रिया

By रितिका कमठान | Dec 18, 2024

आमतौर पर ऐसा रोज नहीं होता है जब दुनिया के सबसे प्रभावशाली सीईओ किसी यूजर को पोस्ट पर रिप्लाई करें। मगर ऐसा चंडीगढ़ के एक युवक के साथ हुआ है, जिसके पोस्ट पर दुनिया के दो प्रभावशाली सीईओ ने रिप्लाई किया है। इन रिप्लाई की उम्मीद युवक को खुद भी नहीं थी। वो खुद दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों के रिस्पॉन्स को देखकर हैरान था।

बता दें कि चंडीगढ़ के एक व्यक्ति के साथ ऐसा हुआ, तो उसका उत्साह स्वाभाविक था। चंडीगढ़ के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर दीपक कुमार के सोशल मीडिया क्रेडिट में नई अचीवमेंट जुड़ी है। दीपक कुमार के पोस्ट में एलन मस्क और सुंदर पिचाई ने रिप्लाई किया है। जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर को दीपक कुमार ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जसप्रीत बुमराह एक पत्रकार से उनकी बल्लेबाजी कौशल को समझने के लिए गूगल का उपयोग करने के लिए कह रहे हैं।

यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे दिन हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने बुमराह से पूछा: "बल्लेबाजी के बारे में आपका क्या आकलन है, हालांकि आप इस सवाल का जवाब देने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन गाबा की परिस्थितियों को देखते हुए टीम की स्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं?" 

टेस्ट मैचों में एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले बुमराह को अपनी बल्लेबाज़ी कौशल पर सवाल उठाए जाने से कोई ख़ास ख़ुशी नहीं हुई और उन्होंने पत्रकार से गूगल का इस्तेमाल करने को कहा। भारतीय क्रिकेटर ने जवाब दिया, "यह एक दिलचस्प सवाल है। लेकिन, आप मेरी बल्लेबाज़ी क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। आपको गूगल का इस्तेमाल करके देखना चाहिए कि टेस्ट ओवर में सबसे ज़्यादा रन किसने बनाए हैं। लेकिन, मज़ाक से अलग। यह एक अलग कहानी है।"

दीपक कुमार के जसप्रीत बुमराह के वीडियो पर खुद गूगल के सीईओ ने प्रतिक्रिया दी। सुंदर पिचाई ने कमेंट सेक्शन में कहा कि उन्होंने वाकई बुमराह के बल्लेबाजी के आंकड़े गूगल पर सर्च किए थे। पिचाई ने सोमवार को एक्स पर लिखा, "मैंने गूगल पर सर्च किया। जो कोई भी कमिंस को छक्का जड़ सकता है, वह बल्लेबाजी करना जानता है! बहुत बढ़िया @Jaspritbumrah93। डीप के साथ फॉलोऑन बचा लिया!" 

एक्स के मालिक एलन मस्क ने पिचाई की पोस्ट पर सिर्फ़ 12 मिनट में एक शब्द में जवाब दिया। टेस्ला के सीईओ ने कहा, "बहुत बढ़िया।" चंडीगढ़ के रहने वाले दीपक कुमार को यह देखकर आश्चर्य हुआ कि इतने बड़े नाम उनके पोस्ट पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर अपनी हैरानी जाहिर की।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया, "एलोन मस्क और सुंदर पिचाई ने मेरे ट्वीट को रीट्वीट किया?" उन्होंने अपने आश्चर्य को दर्शाने के लिए कई प्रश्न चिह्नों का इस्तेमाल किया। कुमार की इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं। फोटो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म पर उनके 87,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास