एलन मस्क का ऐलान, अब ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे 8 डॉलर

By रितिका कमठान | Nov 02, 2022

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने घोषणा की है कि अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर का भुगतान करना होगा। एलन मस्क ने ट्विटर पर 'ब्लू टिक' की कीमतों को जाहिर कर दिया है। भारतीय रुपयों के मुताबिक ये राशि 660.63 रुपये है। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि ये चार्ज स्टैंडर्ड है या हर देश में इसकी अलग कीमत चुकानी होगी।

एलन मस्क के ट्वीटर में हर महीने शुल्क देने वाले यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। स्पैम और स्कैम से यूजर्स बच सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स ट्वीटर पर लंबे वीडियो और ऑडियो अपलोड कर सकेंगे। जिनके पास ब्लूटिक होगा उन्हें एडवरटाइजमेंट नहीं दिखाई जाएगी। वैसे ब्लू टिक को लेकर अबतक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। यूजर्स विस्तृत गाइडलाइंस जारी होने का इंतजार कर रहे है।

पहले थी 1600 रुपये की जानकारी

इससे पहले कहा जा रहा था की कंपनी कथित तौर पर ब्लू फीस को बढ़ाकर 19.99 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) करने की भी योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा, जो उपयोगकर्ता पहले से सत्यापित हैं, उन्हें अपने प्रोफ़ाइल पर ब्लू टिक रखने के लिए ट्विटर ब्लू की सदस्यता लेने के लिए 90 दिनों का समय मिलेगा। यह स्पष्ट नहीं है कि सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सख्त या सरल बनाने के लिए ट्विटर नियमों में बदलाव करेगा या नहीं। हालांकि अब ये राशि 660 रुपये की गई है।

एलन मस्क ने खरीदा ट्वीटर

बता दें कि हाल ही में टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर को भी खरीदा है। वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने कहा था कि अब चिड़िया मुक्त हो गई है। 

बड़े चेहरों को दिखाया बाहर का रास्ता

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ट्विटर इंजीनियरों को ट्विटर सत्यापन प्रक्रिया में सुधार करने के लिए समय सीमा दी गई है या वे अपनी नौकरी खो देंगे। मस्क को औपचारिक रूप से ट्विटर का अधिग्रहण किए एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, हालांकि उन्होंने पहले ही  ट्विटर के सीईओ समेत कई टॉप ऑफिसिलयल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पराग के अलावा ट्विटर सीएफओ नेड सहगल और नीति प्रमुख विजया गड्डा को भी हटा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए सत्यापन पर काम करने वाले कर्मचारियों को 7 नवंबर की समय सीमा पूरी करनी होगी। 

प्रमुख खबरें

Ladakh में Nyoma और Durbuk तक रियायती Helicopter Service बढ़ाने की मांग, मिला भरोसा

Ramlila Maidan रैली के बाद सड़कों पर उतरेगा INDIA Bloc, CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

पूर्व IAS Rakesh Agrawal हत्याकांड: Bhopal में जांच के लिए SIT गठित, केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम

अभी के लिए, हमें रुकना होगा...यूक्रेन का 25% हिस्सा रूस को सौंपने के लिए तैयार जेलेंस्की!