Elon Musk ने X यूजर्स को दी खुशखबरी, Free हुआ Grok AI चैटबॉट

By Kusum | Dec 07, 2024

अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूर्ज हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, एलन मस्क का Grok AI चैटबॉट अब सभी X यूजर्स के लिए फ्री हो गया है। यानी अब यूजर बिना किसी भुगतान के  ग्रोक एआई को मुफ्त में एक्सेस कर सकेंगे। ग्रोक को सबसे पहले मस्क के xAI ने 2023 में लॉन्च किया था और इसे एक्स के साथ इंटीग्रेट किया गया था, लेकिन पहले इस चैटबॉल तक पहुंचने के लिए यूजर्स को एक्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ता था। अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है, जिससे इसका सीधा मुकाबला ChatGPT, Gemini और Claude जैसे चैटबॉट से देखने को मिलेगा।  

बता दें कि, ग्रोक एआई का फ्री वर्जन कुछ लिमिटेशन्स के साथ आता है। एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, यूजर हर दो घंटे में मैक्सिमम 10 मैसेज भेज पाएंगे और हर दिन अधिकतम तीन तस्वीरों का ही विश्लेषण कर पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स

Independence Day के मद्देनजर Jammu & Kashmir में High Alert, नियंत्रण रेखा से राजमार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा

राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस