Elon Musk ने किया डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू, अचानक हो गया DDOS attack

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2024

अरबपति उद्यमी और एक्स के सीईओ एलन मस्क ने आज अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर डोनाल्ड ट्रम्प का साक्षात्कार लिया। वैसे तो प्रोग्राम भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन डीडीओएस अटैक की वजह से इसमें 40 मिनट से अधिक की देरी हुई। दो घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के दौरान दोनों ने पिछले महीने ट्रंप पर हत्या के प्रयास के बारे में विस्तार से बात की। उनकी बातचीत में रिपब्लिकन उम्मीदवार ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर भी हमला किया।

इसे भी पढ़ें: Joe Biden को सता रहा किस बात का डर? क्यों जता रहे खून खराबे की आशंका

लोग अमेरिकी सपने को वापस चाहते हैं: डोनाल्ड ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के साथ साक्षात्कार में कहा कि लोग किसी भी अन्य चीज से ज्यादा अमेरिकी सपने को वापस चाहते हैं। आज आपके पास वह नहीं है क्योंकि हमारे देश को चलाने वाले लोग बेकार हैं - वे अक्षम लोग हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आज रूस, चीन और उत्तर कोरिया प्रमुखों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने खेल में शीर्ष पर हैं और उनसे निपटने के लिए अमेरिका को एक मजबूत राष्ट्रपति की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की, मानहानि केस में पुणे कोर्ट में बोले प्रपौत्र सात्यकि

एआई दौर में भारतीय संगीत और भाषाएं बचाने के लिए विशेष प्रयास जरूरी: प्रसून जोशी

गुजरात के खेड़ा में मारपीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई, राज्य राजमार्ग से हटाए गए 50 अवैध ढांचे