लोकसभा चुनाव से पहले Elon Musk ने खेला बड़ा दांव, भारत में लॉन्च कर दिया ये फीचर

By Kusum | Apr 04, 2024

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के लिए भारत में खास तैयारी की है। भारत में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मस्क ने इस फीचर की घोषणा कर दिया है। इस फीचर को पहले ही 68 देशों में लॉन्च किया जा चुका है। X के कम्युनिटी नोट्स फीचर के जरिए यूजर्स अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी फेसबुक की तरह लंबे पोस्ट कर सकेंगे। 

मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस कम्युनिटी नोट्स-यूजर बेस्ट फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम की घोषणा करते हुए कहा कि अब कम्युनिटी नोट्स भारत में आ गया है। इसमें देश के पहले कंट्रीब्यूटर्स आज से जुड़ रहे हैं। हमेशा की तरह हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कम्युनिटी नोट्स लोगों को अपने विचार सही से रखने में कायमाब हो सके। साथ ही, हम इसकी क्वालिटी को भी मॉनिटर करते रहेंगे, ताकि लोगों तक किसी भी तरह का गलत मैसेज न जाएं। 

फ्री में मिलेगा ब्यू-टिक

इसके अलावा एलन मस्क ने फ्री में ब्लू-टिक यानी प्रीमियर फीचर्स देना शुरू कर दिया है। हालांकि, मस्क ने इसके लिए शर्त रखी है। जिन यूजर्स के पास 2500 या इससे ज्यादा फॉलोअर्स प्रीमियर यूजर्स होंगे, उन्हें अब फ्री में ब्लू टिक मिलेगा और वो X के प्रीमियर फीचर्स को एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, जिन यूजर्स के पास 5000 या इससे ज्यादा प्रीमियम फॉलोअर्स होंगे, उन्हें प्रीमियर प्लस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक