Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिए गए चंदे से जुड़ी खबरों को साझा किया है। मस्क ने शुक्रवार शाम इससे संबंधित खबरों के ‘स्क्रीनशॉट’ सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किए। इससे कुछ ही घंटे पहले उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी को व्यंग्यात्मक लहजे में ‘‘प्रधानमंत्री अंबानी’’ कहकर संबोधित किया था और उन पर ‘‘एकाधिकार’’ बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

साथ ही, उद्योगपति मस्क ने पूछा, ‘‘क्या अंबानी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे।’’ इससे पहले संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया था कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा था कि एक ‘खास’ कंपनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन देश में तीन कंपनियों को उपग्रह संचार (सैटकॉम) लाइसेंस मिल चुके हैं। इनमें से हरेक कंपनी को सुरक्षा संबंधी शर्तें पूरी करने के बाद ही सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी।

प्रमुख खबरें

BJP छोड़ने के बाद पूर्व एथलीट Padmini Thomas ने Congress मुख्यालय में दिया वापसी का पत्र

ODOP और MSME से UP में बने 4 करोड़ रोजगार, 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली

राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव में Congress का दबदबा, 37 सीटों पर दर्ज की जीत

₹2632 करोड़ के बजट से मजबूत होगा India Post, पार्सल और डिलीवरी नेटवर्क सुधरेगा