एलन मस्क की कंपनी ने एयरटेल के साथ की बड़ी डील, भारत में जल्द लॉन्च होगा सैटेलाइट इंटरनेट

By Kusum | Mar 11, 2025

टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी के साथ बड़ी डील की जानकारी दी है। कंपनी ने मंगलवार 11 मार्च को शेयर बाजार को बताया कि उसने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा स्टारलिंग लाने के लिए एलन मस्क के स्पेसएक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस डील के तहत कंपनी स्पेसएक्स के सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन स्टारलिंक के जरिए से भारत में अपने ग्राहकों तक हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं पहुंचाएंगी। बता दें कि, भारतीय एयरटेल के शेयर में आज मंगलवार को तगड़ी तेजी भी देखी गई। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत तक चढ़ गए थे। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान 1676.10 रुपये पर पहुंच गए थे। 

कनेक्टिविटी के विस्तार से परे डील के तहत कंपनी ये भी पता लगाएगी कि कैसे स्टारलिंक की सैटेलाइट तकनीक एयरटेल के मौजूदा नेटवर्क को बढ़ा सकती है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ये सहयोग देश भर में हाई कनेक्टिविटी सॉल्यूशन प्रदान करने की एयरटेल की लंबी अवधि के स्ट्रैटेजी के अनुरूप है। एयरटेल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए पहले से ही यूटेलसैट वनवेब के सात साझेदारी कर चुका है और इसके पोर्टफोलियो में स्टारलिंक को शामिल करने से इसकी कवरेज कम या बिना इंटरनेट पहुंच वाले क्षेत्रों तक बढ़ जाएगी। दूरदराज के क्षेत्रों में व्यवसायों और समुदायों को भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक ज्यादा पहुंच से लाभ होगा, जिससे वृद्धि और विकास के नए मौके खुलेंगे। 

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!