By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क स्पेस और ऑटोमोबाइल सेक्टर के बाद टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने वाले हैं। एलन मस्क एक ऐसे प्लान के साथ आने वाले हैं जिसकी मदद से जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों की छुट्टी हो जाएगी। जी हां, एलन मस्क इंटरनेट की दुनिया में बड़ा खेल खेलने वाले हैं। वह सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा देने का प्लान बना रहे हैं। एलन मस्क को अपनी इस योजना में भारत समेत विश्व के कई देशों में तेजी से कामयाबी भी मिलती दिख रही है।
कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के दुनिया भर में 10,000 एक्टिव यूज़र्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क की नज़र भारत और चीन की 1 ट्रिलियन मार्केट पर है।
टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल एक कंसल्टेशन पेपर निकाला था, जिसके जवाब में स्पेसएक्स के सैटेलाइट गवर्नमेंट अफेयर के वाइस प्रेसिडेंट पैट्रिशिया कूपर ने कहा था कि अगर भारत सरकार मंजूरी दे तो Starlink के हाई-स्पीड सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से सभी भारतीयों को आने वाले समय में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जा सकती है।