Elon Musk के X Platform ने उठाया बड़ा कदम, भारत के अनुरोध केबाद ब्लॉक किए 8000 अकाउंट्स

By रितिका कमठान | May 09, 2025

एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स सेभारत ने किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आठ हजार अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएं। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रही तनाव की स्थिति को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।

 

भारत सरकार के कार्यकारी आदेश एक्स को मिले है। इसमें एक्स को भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है। ऐसा ना होने पर पर कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। कर्मचारियों को सजा भी हो सकती है। इन आदेशों में अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और प्रमुख एक्स उपयोगकर्ताओं के खातों तक भारत में पहुंच को अवरुद्ध करने की मांग शामिल है।

 

हालांकि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने पुष्टि की है कि वह भारत में खातों तक पहुंच को सीमित किया जाएगा। हालांकि ये भी कहा गया है कि ये आसान फैसला नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने भारत में अपनी सेवाओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। "भारत में मंच को सुलभ बनाए रखना भारतीयों की सूचना तक पहुँच की क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।"

 

एक्स ने कार्यकारी आदेशों के प्रकाशन को रोकने वाली कानूनी सीमाओं पर भी चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया है, "हमारा मानना ​​है कि इन कार्यकारी आदेशों को सार्वजनिक करना पारदर्शिता के लिए आवश्यक है। ये जवाबदेही को हतोत्साहित कर सकता है और मनमाने निर्णय लेने में योगदान दे सकता है।"

 

भारत ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया

इससे पहले भी भारत सरकार पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया था। इन चैनल पर आरोप था कि वो उत्तेजक सामग्री फैला रहे थे। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंच को भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

अभिनेता फवाद खान और आतिफ असलम सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सार्वजनिक हस्तियों और बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शाहिद अफरीदी और वसीम अकरम जैसे क्रिकेटरों को भारतीय प्लेटफार्मों पर ब्लॉक या ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह कार्रवाई भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑनलाइन गलत सूचनाओं के बढ़ने के बीच की गई है, जिसमें सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हाल ही में सीमा पार की घटनाओं के लिए गलत तरीके से जिम्मेदार ठहराए गए डीपफेक वीडियो सहित छेड़छाड़ किए गए या पुराने दृश्यों को व्यापक रूप से साझा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव