एलन मस्क की संपत्ति 500 अरब डॉलर के पार, दुनिया के पहले ट्रिलियनियर बनने की ओर

By Ankit Jaiswal | Oct 02, 2025

एलन मस्क, जो टेस्ला, स्पेसएक्स और X कॉर्प के संस्थापक हैं, अब दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 500 अरब डॉलर को पार कर गई है। फ़ोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर ट्रैकर के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 500.1 अरब डॉलर दर्ज की गई है। दिसंबर 2024 में उन्होंने पहली बार 400 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इस समय मस्क दूसरे स्थान पर मौजूद लैरी एलिसन से लगभग 150 अरब डॉलर आगे हैं और विशेषज्ञ मानते हैं कि वे दुनिया के पहले ट्रिलियनियर बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

टेस्ला के अलावा, मस्क की अन्य कंपनियां X AI और स्पेसएक्स भी उनकी संपत्ति में अहम योगदान दे रही हैं। जुलाई 2025 तक X AI का मूल्यांकन 75 अरब डॉलर तक पहुँच गया था, जबकि स्पेसएक्स का अनुमानित मूल्यांकन 400 अरब डॉलर बताया जा रहा है।

इस बीच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी OpenAI ने 6.6 अरब डॉलर के शेयर बिक्री समझौते के बाद 500 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल किया है। यह कंपनी अब दुनिया का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप बन गई है और स्पेसएक्स से आगे निकल गई है। इस डील में Thrive Capital, SoftBank, Dragoneer, MGX और T. Rowe Price जैसे बड़े निवेशक शामिल रहे।

AI कंपनियों के बीच प्रतिभा की प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां शोधकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए भारी पैकेज दे रही हैं। विश्लेषकों का मानना है कि मस्क की तेजी से बढ़ती संपत्ति और ओपन एआई का रिकॉर्ड मूल्यांकन तकनीकी उद्योग और स्टार्टअप दुनिया में नई प्रतिस्पर्धा और कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन