मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया, Tejasswi Prakash और Aarush Bhola पर भड़के Elvish Yadav

By एकता | Aug 20, 2026

रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन उनके बीच अब सब पूरी तरह बदल चुका है।

एल्विश यादव ने लगाया गैंगअप करने का आरोप

एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में प्लेग्राउंड सीजन 5 के सेट का माहौल दिखाया है। व्लॉग में सेट पर पहुंचते ही जब पीछे से तेजस्वी की आवाज आती है, तो एल्विश कहते हैं, "कैमरा इनके ऊपर क्यों है? अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता।"

इसके बाद मेंटर की कुर्सी पर अकेले बैठे एल्विश दूर खड़े तेजस्वी और आरुष को देखकर कहते हैं, "इन दोनों ने मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया है और मैं इसे झेल रहा हूं। ये दोनों मुझसे बहुत डर रहे हैं, लेकिन ठीक है... अपना औरा ही ऐसा है।"

इसे भी पढ़ें: Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर

मुझे किनारे किया जा रहा है

व्लॉग में आगे एल्विश ने मेकर्स और बाकी मेंटर्स पर खुद को साइडलाइन करने का दावा भी किया। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "पहले मेरे दो मिलियन कम किए। फिर मुझे किसी को चुनने नहीं दे रहे और न ही मेरे लिए कोई बजर बजा रहा है। मुझे लगता है कि मुझे किनारे कर दिया गया है। तीन मेंटर्स में से अगर दो एक साथ हो जाएंगे, तो मेरे साथ गलत होगा। मुझे भी किसी ऐसे मेंटर की जरूरत थी जिसके साथ मैं खेल सकूं, लेकिन ठीक है।" अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी और आरुष के इस कथित 'गैंगअप' का एल्विश आने वाले एपिसोड्स में कैसे मुकाबला करते हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प