Embassy Developments का Q1 Net Loss बढ़कर 234.40 करोड़ रुपये हुआ, आय भी घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 11, 2026

रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड को कम आय के कारण चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 234.40 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 165.64 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 241.28 करोड़ रुपये रह गई, जो 2025-26 की समान अवधि में 694.05 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 363 करोड़ रुपये के परिवर्तनीय वॉरंट के तरजीही आवंटन को भी मंजूरी दी है। ये वारंट एम्बैसी समूह को 111.51 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए जाएंगे। यह कीमत मौजूदा बाजार मूल्य और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत निर्धारित नियामकीय न्यूनतम कीमत से 80 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

Kishtwar में दो SPO की हत्या पर Congress ने उठाए सवाल, प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण

Bengaluru में बाढ़ और जलभराव रोकने को 2,000 करोड़ रुपये के कार्य शुरू: DK Shivakumar

Pushkar Singh Dhami का ऐलान: बैणी-भुली योजना से 5 लाख महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Odisha Parking Policy 2026: ट्रैफिक कम करने को सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट