आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा: नडडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

देहरादून| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को आपातकाल को भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा बताते हुए कहा कि देश की जनता पर इस कठोर उपाय को लागू करने के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से बाल दिवस की तारीख बदलने की अपील की

नड्डा ने कहा कि आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी सरकार ने भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा लगाया और जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि उस क्रूर और कठोर समय को कभी नहीं भूला जा सकता और कांग्रेस को दमनकारी कार्य के लिए कभी माफ नहीं किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने उस दौरान जेल में रहे लोकतंत्र के सिपाहियों के अनुभव सुने और कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत देश में लोकतंत्र है। भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि भाजपा उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चल रही है।

नड्डा ने कहा कि 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर भारत ने दिखा दिया है कि वह हर तरह से आत्मनिर्भर है। बाद में, नड्डा ने शहीद उधम सिंह को एक महान क्रांतिकारी बताते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर