भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, राजस्थान में कराई गई आपात लैंडिंग

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

भारतीय वायु सेना (आईएफ) के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और उसे राजस्थान के नागौर के मार्टा इलाके में पुलिस की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर जसनगर में खेतों में उतरा। पुलिस ने कहा कि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर जोधपुर से जयपुर जा रहे थे, तभी एक पायलट को कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके कारण हेलिकॉप्टर को उतारना पड़ा। मेड़ता डीएसपी रामकरण मलिंडा ने कहा कि समस्या को ठीक करने के बाद हेलीकॉप्टर फिर से उड़ान भर गया।

इसे भी पढ़ें: Indian Air Force Day 2024: हर साल 08 अक्तूबर को मनाया जाता है इंडियन एयरफोर्स डे, जानिए इतिहास और उद्देश्य

इस दुर्घटना में जमीन पर भी कोई हताहत नहीं हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, वायुसेना की सुरक्षा ऑडिट टीम ने दुर्घटनास्थल के दो किलोमीटर तक के दायरे में गहन जांच की। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने हादसे के गवाह रहे लोगों के बयान भी दर्ज किए। अधिकारियों के अनुसार, टीम को विमान का ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा ऑडिट टीम दिल्ली जाकर रक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!