न्यायपालिका की साख को लेकर सवाल उठाना गंभीर चिंता का विषय, मेरी राय में यह लोकतंत्र के हित में नहीं: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका की साख को लेकर उठाए जा रहे सवालों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए बुधवार को कहा कि यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। गहलोत ने इस बारे में किए ट्वीट में कहा,‘‘हाल ही में कुछ प्रतिष्ठित वकीलों व बुद्धिजीवियों ने न्यायपालिका की साख को लेकर सवाल उठाए हैं जो कि हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मेरी राय में यह लोकतंत्र के हित में नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: महामारी के मुश्किल दौर में भी विकास रुकने नहीं दिया: अशोक गहलोत 

गहलोत के अनुसार लोकतंत्र व संविधान तभी निर्विघ्न व निर्बाध काम करते हैं जबकि लोगों की संवैधानिक संस्थानों में आस्था हो। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा है,‘‘देश के उच्चतम न्यायालय को भारतीय संविधान का संरक्षक व अभिभावक माना जाता है। लोग न्यायपालिका को बड़े विश्वास से देखते हैं और उनकी इसमें बड़ी आस्था है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर