महामारी के मुश्किल दौर में भी विकास रुकने नहीं दिया: अशोक गहलोत

सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं और कार्यक्रमों का योजनाबद्ध क्रियान्वयन हो और आम जनता को सुविधाओं का तय समय पर लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महामारी के कारण पूरा देश कठिन दौर से गुजर रहा है और हमें इसी माहौल में विकास को निरंतर गति देनी है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं और कार्यक्रमों का योजनाबद्ध क्रियान्वयन हो और आम जनता को सुविधाओं का तय समय पर लाभ मिल सके। कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्रीने कुल 1,056 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 कार्यों का शिलान्यास व वरिष्ठ नगर नियोजक के कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।राज्य सरकार ने बीते कुछ महीनों के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जिला स्तर तक कर दिया है। अब मरीजों का जीवन बचाने के लिए इन सभी उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 17, 2020
निवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1334 नये मामले, अब तक 887 लोगों की मौत
धारीवाला ने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा और वर्ष 2021 तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित इन विकास कार्यों में से अधिकतर में वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहे हैं।
अन्य न्यूज़















