Russia-Ukraine War । इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति ने समाधान के लिए रखी तीन शर्त

By अंकित सिंह | Feb 28, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों देशों के बीच फिलहाल तनाव की स्थिति है और यही कारण है कि पूरा विश्व चिंतित है। इन सब के बीच आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से डेढ़ घंटे तक फोन पर बात की है। रूस के राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कह दिया है कि यूक्रेन समाधान तभी संभव है जब रूस के राष्ट्रीय हितों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने तीन शर्त भी रखी है। पुतिन ने कहा कि क्रीमिया पर रूस की संप्रभुता को स्वीकार किया जाए। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि यूक्रेन तटस्थ हो। यूक्रेन का विसैन्यीकरण हो और नाजीवाद खत्म हो। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को झूठ का साम्राज्य कहा है। दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने वार्ता के लिए सोमवार को मुलाकात की। रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यूरोप में जमीन पर सबसे बड़ी लड़ाई छेड़ रखी है लेकिन उसे अप्रत्याशित कड़े विरोध से जूझना पड़ रहा है। कीव में सोमवार को तनावपूर्ण शांति रही लेकिन पूर्वी यूक्रेन के शहरों में धमाकों एवं गोलीबारी सुनाई दी। दहशत के मारे यूक्रेनी परिवार आश्रयों व बेसमेंट में सिमटे रहे। दक्षिण-पूर्व यूक्रेन के मारीउपोल में सिसकती हुई एलेंक्जड्रा मिखाईलोवा ने कहा कि मैं बैठकर प्रार्थना करती हूं कि ये वार्ता सफलतापूर्वक समाप्त हों ताकि वे नरसंहार बंद करने के लिए समझौते तक पहुंच पाएं तथा और युद्ध न हो। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Assam Elections में खोला कांग्रेस के वादों का पिटारा, 11 संकल्पों वाला Manifesto जारी

Keralam में BJP के Rajeev Chandrasekhar का हमला, UDF-LDF 70 साल से कर रहे झूठे वादे

Gyan Ganga: Ram Katha में याज्ञवल्क्य ने सुनाया प्रसंग, जब हजारों साल की तपस्या से मिला राम जैसा पुत्र

सरकारी Report में दर्दनाक खुलासा, Gulf Countries में हर दिन 20 से ज़्यादा भारतीय Workers की मौत