बादशाह और जैकलीन के 'गेंदा फूल' में मिलावट! बंगाली राइटर रतन को खुशबू नहीं आयी पसंद

By रेनू तिवारी | Apr 01, 2020

हाल ही में रिलीज हुआ रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस की जोरदार केमिस्ट्री से भरपूर गाना 'गेंदा फूल' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है। खासतौर पर गाने में जैकलीन फर्नांडिस के डांस मूव और गाने के बंगाली-पंजाबी फ्यूजन लोगों को काफी पसंद आया।

इसे भी पढ़ें: एक तरफ कोरोना डराए दूसरी तरफ हिरोइनें हुस्न के जलवे दिखाए! आखिर कहां जाए ये बेचारा आदमी

दरअसल गाने के उपर आरोप है कि गेंदा फूल में बंगाली ओरिजनल फोक सॉन्ग 'बोरलोकर बिटिलो' के बोल है। गाने में 'बोरलोकर बिटिलो' का प्रयोग बार-बार किया है। बंगाली फोक सॉन्ग के राइटर रतन कहर ने आरोप लगाया है कि गेंदा फूल में मेरे शब्दों का प्रयोग किया गया है और मुझे क्रेडिट भी नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: एक तरफ कोरोना डराए दूसरी तरफ हिरोइनें हुस्न के जलवे दिखाए! आखिर कहां जाए ये बेचारा आदमी

देखते ही देखते ये मामला इतना बढ़ गया कि ये बात बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी तक जा पहुंची। फ्रांस में डॉक्टोरल रिसर्चर अर्घया बोस ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेटर लिख इसकी शिकायत की है। उन्होंने अपने लेटर में राइटर रतन कहर को सपोर्ट करने की मांग की है। राइटर रतन कहर का कहना है कि इस गाने में प्रयोग बोल मेरे है। मैंने इन्हें बहुत पहले लिखा था। बादशाह के नये गाने में मुझे क्रेडिट नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग