स्वास्थ्य क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव पर जोर, मोदी बोले- हमारा मंत्र बाधा नहीं, केवल समाधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

नयी दिल्ली। लोगों को सस्ती एवं वहनीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव पर काम कर रही है और इसमें हमारा मंत्र ‘‘ बाधा नहीं, केवल समाधान’ है। जन औषधि दिवस पर वीडिया कांफ्रेंसिग के जरिये प्रधानमंत्री ने जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘ कोई इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम ‘ बाधा नहीं, केवल समाधान’ की पहल के आधार पर काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में सभी पक्षकार मिलकर काम करें। ’’ 

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी के लिए देश के युवा मोदी सरकार को माफ नहीं करेंगे: चिदंबरम

मोदी ने कहा कि आजादी के 65 वर्ष में देश में सात एम्स बने थे। हमारी सरकार के बीते पांच साल में 15 एम्स या तो बन चुके हैं या बनने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी जन औषधि केंद्र संचालकों को मेरा कहना है कि आपको साल में एक बार अपने ग्राहकों का छोटा सा सम्मेलन करना चाहिए, जिससे वो और लोगों को भी इस विषय में बताएं और जागरूक करें।  प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से बीमारी के कारण संकट में फंसे परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट