सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन से कुचल कर कर्मचारी की मौत

By सत्य प्रकाश | Dec 08, 2021

अयोध्या. यूपी के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आयोजित एक कार्यक्रम शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के वाहन ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं अब अधिकारी इस मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार की पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन 960 यात्रियों को लेकर पहुंची अयोध्या

वहीं गुलाब बॉडी के अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि परिसर में वाहन लाने की अनुमति नही लेकिन पूर्व मंत्री के द्वारा जबरन वाहन को अंदर लाने के बाद कर्मचारी को कुचल दिया जिसकी मौत हो गई है। और इस घटना को लेकर एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि गुलाब बाड़ी पर एक घटना हुई है। इसी जांच कराई जा रही है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कराया जाएगा। और कहा कि मृतक के शव कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह