केजरीवाल सरकार की पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन 960 यात्रियों को लेकर पहुंची अयोध्या

Kejriwal government's first pilgrimage train reached Ayodhya

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा के बाद यात्रा शुरू हुई। 960 यात्री श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन के साथ अन्य प्रमुख स्थलों का भी करेंगे दर्शन पूजन।

अयोध्या. दिल्ली से केजरीवाल सरकार की पहली स्पेशल अयोध्या दर्शन ट्रेन यात्रा आज 960 यात्रियों को लेकर अयोध्या पहुंची। जहां अयोध्या रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के अधिकारियों के द्वारा लोक नृत्य व फूलों से स्वागत किया गया। वहीं 2 दिन की इस यात्रा में श्री रामलला का दर्शन के साथ अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे जिसके बाद पुनः दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें: वन दरोगा ने फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, हवा में लहराया लाइसेंसी पिस्टल

आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा अयोध्या दौरे के दौरान भगवान श्री राम लला का दर्शन कराये जाने के लिए स्पेशल तीर्थ यात्रा चलाई जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत आज पहली ट्रेन सुबह 10:00 बजे अयोध्या पहुंची जहां पर भव्यता के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया। जहां सभी यात्री अयोध्या में भगवान श्री राम लला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, सरयू घाट सहित अन्य कई  का दर्शन कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 500 वर्षों तक संघर्ष करता रहा अयोध्या, अब नही सहेगा अन्याय: योगी आदित्यनाथ

इस यात्रा में यात्री अमर ने केजरीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली वालों के लिए श्रवण कुमार हैं। आज इस यात्रा के माध्यम से हम लोग अयोध्या पहुंचे हैं जहां प्रभु श्री राम का दर्शन करेंगे और हम लोगों का सौभाग्य है कि आज अयोध्या पहुंचे है। और रामलला से दुआ करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सभी दुख दर्द समाप्त हो।

All the updates here:

अन्य न्यूज़