कर्मचारी यूनियन रोडवेज निजीकरण का झूठा प्रचार कर रही: मूलचंद शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 30, 2022

चंडीगढ़ । परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारी यूनियन निजीकरण का झूठा प्रचार कर रही हैं। सरकार लगातार रोडवेज बेड़े को बढ़ा रही है। पिछले दिनों 2 हजार रोडवेज कर्मचारियों की प्रमोशन की गई है। पूरे देश में हरियाणा रोडवेज की धाक है। आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि हड़ताल के दौरान कुछ जिलों में रोडवेज महाप्रबंधकों ने अच्छा कार्य किया और काफी संख्या में बसों को चलवाया। वहीं कुछ जिलों के महाप्रबंधक इसमें फेल रहे। ऐसे महाप्रबंधकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर